स्कॉलरशिप के लिए कलक्ट्रेट में हंगामा
बागपत।
स्कॉलरशिप न मिलने को लेकर बीटीसी के छात्रों ने कलक्ट्रेट और विकास भवन में हंगामा किया। आरोप लगाया कि फार्म भरने के बाद भी छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। ऑनलाइन फार्म में नो बजट लिखा आ रहा है। डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
कालंदी कॉलेज बड़ौत के बीटीसी के छात्र सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत से शिकायत की कि उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। ऑनलाइन स्कॉलरशिप का फार्म भरा गया था, लेकिन अभी तक भी उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिली है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा। वहां से सभी छात्रों को विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग पहुंचे। प्रभारी अधिकारी एनएस अग्निहोत्री और पिछड़ा वर्ग अधिकारी से मिले। जानकारी दी ऑनलाइन स्कॉलरशिप की जानकारी करते है तो उसमें नो बजट लिखा आ रहा है, दर्जनों छात्र ऐसे है जो इस स्थिति से गुजर रहे हैं। उन्होंने उक्त अफसरों से कार्रवाई की मांग की है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ओबीसी वर्ग की स्कॉलरशिप के लिए कम ही बजट मिलता है। छात्रवृत्ति के लिए शासन को लिखा जाएगा। मनोज, अंकुर, प्रदीप, मनीष, अनुभव, गौरव, विशाल धीमान, विजय , अमरदीप मौजूद रहे।