बिनौली (बागपत)। बिनौली गांव में एक सप्ताह से सफाई न होने से गंदगी के अंबार लग गए हैं। बुधवार को व्यापारियों ने गंदगी की समस्या को लेकर बीडीओ और ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
बिनौली गांव में गत एक सप्ताह से सफाई कार्य बंद पड़ा है। इस वजह से गांव की गलियों और मेन बाजार मेें गंदगी के अंबार लग गए हैं। व्यापारियों का आरोप है कि पिछले दिनों बीडीओ बिनौली ने गांव से सफाई कर्मचारी हटाने पर एनाउंसमेंट कराया था, ग्राम प्रधान ने भी गांव में सफाई कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इस कारण गांव मेें जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे गांव में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। व्यापारियों ने प्रदर्शन कर समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ ने आरोप निराधार बताया। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रपाल सिंह, दिनेश जैन, लाखन, राजू, बिटटू गुप्ता, नीरज जैन, दीपक, कुलदीप, सुदेश वर्मा, मनोज जैन शामिल रहे।