क्षेत्र के गांव सुन्हैडा मे महिला का कोरोना जांच के लिए सैम्पल लेता स्वास्थ कर्मी
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। नगर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती एक और महिला स्वस्थ हो गई है। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खेकड़ा नगर और गांव सुन्हैड़ा से 150 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए।
नगर में स्थित कोविड अस्पताल में अब तक भर्ती हुए मरीजों में 200 से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। सोमवार को भी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज ने कोरोना को मात दी है, वह स्वस्थ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को खेकड़ा नगर के मोहल्ला अहिरान और क्षेत्र के गांव सुन्हैड़ा से लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया खेकड़ा और सुन्हैड़ा गांव में कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इसलिए दोनों जगह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर 150 लोगों के कोराना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। सभी सैंपल को जांच के लिए भेजा।