-छह फरवरी को तहसील में कराया जाएगा चुनाव
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। तहसील में सोमवर को बड़ौत बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र जमा किए। वहां सभी पदों के लिए 15 नामांकन जमा कराए गए। वहीं मंगलवार को नामांकन वापसी और चुनाव छह फरवरी को होगा।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता हेमंत कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सत्यपाल पंवार, उपाध्यक्ष पर विनोद मान, महामंत्री के लिए विकास तोमर, सागर तोमर, अरुण मलिक, अमित वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष फरमान अली, सहसचिव हरेंद्र तोमर, प्रदीप कुमार, पुस्तकालय मंत्री के लिए अरविंद कुमार, वरिष्ठ सदस्य पर वेदपाल सिंह, सत्यप्रकाश कश्यप, कनिष्ठ पर गुलसैन, कोमल सिंह, विनोद कुमार ने नामांकन किया। मंगलवार को नाम वापसी व छह फरवरी को चुनाव होगा।