फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के बीच फायरिंग मामले में 15 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशियों के बीच फायरिंग मामले में 15 पर मुकदमा
विज्ञापन

रमाला। जिवाना गांव में रविवार रात दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिवाना गांव में कांति देवी और अरुणा चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों पक्षों में रविवार रात मारपीट और फायरिंग हो गई थी। अरुणा पक्ष के जीत सिंह व एक महिला गोली लगने से घायल हो गए थे। कांति देवी के पक्ष से उनका बेटा अजित घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया था। अरुणा पक्ष से कपिल ने चार लोगों के खिलाफ और कांति देवी पक्ष के अजित ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पोलिंग एजेंटों की बीच झड़प
दाहा। क्षेत्र के गांव धनौरा टीकरी में सोमवार को पोलिंग एजेंटों के बीच कई बार झड़प हुई। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इसके अलावा कुछ अन्य गांवों में भी हंगामे की सूचना आई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप
बागपत। पुलिस लाइन में तैनात एक अनुचर ने आरआई कार्यालय में कार्यरत कई पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए डीजीपी से शिकायत की है। पीड़ित प्रवीण कुमार ने बताया कि बीमारी के चलते वह ड्यूटी पर नहीं जा सका, तो उसे सस्पेंड कर दिया गया था। बाद में एसपी ने उसकी बहाली के आदेश कर दिए थे, लेकिन अभी तक बहाली नहीं हुई। आरआई कार्यालय में तैनात कई पुलिसकर्मी उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। ये लोग पांच साल से ज्यादा समय से आरआई कार्यालय में तैनात हैं। पीड़ित ने अपनी बहाली और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें