फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

145.27 करोड़ से विकास का सपना

Fri, 13 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
49 लाख से पर्यटन स्थलों का विकास पर्यटन विकास के लिए यमुना माता मंदिर, शेख बाहुद्दीन की दरगाह, बरनावा स्थित लाक्षागृह, पुरा महादेव स्थित परशु रामेश्वर शिव मंदिर स्थल का स्थानीय पर्यटन विकास हेतु 49.00 लाख रुपये का परिव्यय अनुमोदित किया गया। ग्रामीण खेलकूद के लिए सिर्फ डेढ़ लाख प्रादेशिक विकास दल में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए 1.50 लाख, राजीव गांधी खेल अभियान मे 6.00 लाख समेत कुल 7.50 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया गया। पेयजल पाइप की होगी जांच समिति की बैठक में पेयजल पाइप की शिकायत मिली। राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कार्य मानक के अनुरूप हुए हैं या नहीं इसकी जांच करा ली जाए। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। पाइप डाले जाएं वहां मरम्मत का कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा कराया जाएगा। शौचालयों के निर्माण हेतु 2189.74 लाख रुपये परिव्यय अनुमोदित किया। आवास के लिए अनुमोदन इंदिरा आवास योजना में 17.50 लाख, लोहिया ग्रामीण आवास योजना में 20 गांवों में लोहिया आवास हेतु 275 लाख, नगरीय पेयजल व्यवस्था के लिये 104.75 लाख रुपये का परिव्यय अनुमोदित किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत जनपद के प्रभारी और प्रदेश स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुधीर रावत की अध्यक्षता में हंगामे की बीच जिला योजना समिति की बैठक हुई। इसमें विकास के लिए 145.27 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया । इस मौके पर रावत ने कहा योजनाओं का प्रस्ताव सभी सदस्यों की सहमति और परीक्षण के बाद ही रखा जाना चाहिए। तकनीकी टीम का गठन कर कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश भी जारी किए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री सुधीर रावत की अध्यक्षता में योजना समिति की बैठक हुई। प्रस्ताव रखे जाने शुरू हुए तो बसपा विधायक लोकेश दीक्षित ने खनन पर हंगामा कर दिया। दीक्षित ने कहा अवैध तरीके से खनन चलवाया जाता है। समाज कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार फैला है। लोहिया आवास के लिए आया बजट वापस चला गया। पेयजल समस्या से जिला जूझ रहा है। डार्क जोन होने के बावजूद कोई गंभीर प्रयास नहीं किए । 

रालोद विधायक वीरपाल राठी ने कहा गरीबों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। हंगामे के बीच जिले के विकास के लिए 45 विभागों की वर्ष 2016-17 के लिए 145.27 करोड़ रुपये की योजनाओं का अनुमोदन किया। डीएम ह्दय शंकर तिवारी,  राज्य पशुधन के सलाहकार चौधरी साहब सिंह, हाजी तराबूद्दीन, सीडीओ  जेपी रस्तोगी, अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर, सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, जिला पंचायत सदस्य योगेश धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन


49 लाख से पर्यटन स्थलों का विकास
पर्यटन विकास के लिए यमुना माता मंदिर, शेख बाहुद्दीन की दरगाह, बरनावा स्थित लाक्षागृह, पुरा महादेव स्थित परशु रामेश्वर शिव मंदिर स्थल का स्थानीय पर्यटन विकास हेतु 49.00 लाख रुपये का परिव्यय अनुमोदित किया गया। 

ग्रामीण खेलकूद के लिए सिर्फ डेढ़ लाख
प्रादेशिक विकास दल में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए 1.50 लाख, राजीव गांधी खेल अभियान मे 6.00 लाख समेत कुल 7.50 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया गया। 

पेयजल पाइप की होगी जांच
समिति की बैठक में पेयजल पाइप की शिकायत मिली। राज्यमंत्री ने  निर्देश दिए कार्य मानक के अनुरूप हुए हैं या नहीं इसकी जांच करा ली जाए। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। पाइप डाले जाएं वहां मरम्मत का कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा कराया जाएगा।  शौचालयों के निर्माण हेतु 2189.74 लाख रुपये परिव्यय अनुमोदित किया। 

आवास के लिए अनुमोदन
इंदिरा आवास योजना में 17.50 लाख, लोहिया ग्रामीण आवास योजना में 20 गांवों में लोहिया आवास हेतु 275 लाख, नगरीय पेयजल व्यवस्था के लिये 104.75 लाख रुपये का परिव्यय अनुमोदित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें