फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटरों का एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तीन माह से मानदेय न मिलने से क्षुब्ध कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मंगलवार को एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मानदेय नहीं मिलेगा, वे कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को काफी संख्या मेें कंप्यूटर ऑपरेटर एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि वे सांई कंपनी से जुड़े कंप्यूटर आपरेटर हैं। वे मेहनत और ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे हैं। लेकिन तीन माह से मानदेय के नाम पर कुछ नहीं मिला। इसके चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार कंपनी के आला अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मजबूरन उन्हें धरना देना पड़ रहा है।
इस मामले में एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह का कहना है कि वे सांई कंपनी के अफसरों से बातचीत कर जल्द से जल्द मानदेय दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण सहन नहीं होगा। यदि जल्द कंपनी ने संविदा कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया तो वे कंप्यूटर ऑपरेटरों के धरने को समर्थन देकर हड़ताल शुरू कर देंगे। धरना देने वालों में दिनेश कुमार, भरत राठी, अरुण कुमार, विपिन कुमार, मिंटू, अमित मलिक, मनोज राणा, अनिल राणा, सोनू कुमार, रामू, आशीष, दीपक कुमार, इंतजार, आशीष शर्मा, सचिन तोमर, रवित तोमर, अरूण शर्मा, रोबिन, अमित, अनुज, पंकज, रजत, सतेंद्र मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें