वन अफसरों को देख भाग निकले पेड़ काटने वाले
बड़ौत। नगर की शाहमल कालोनी के बिजरौल रोड के पास शीशम के पेड़ काटे जाने की सूचना पर वन अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर जैसे ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे, इससे पूर्व ही पेड़ काटने वाले वहां से भाग निकले।
वन क्षेत्राधिकारी मदनपाल को सूचना मिली कि बिजरौल रोड स्थित शाहमल कालोनी के पास कुछ युवक शीशम के पेड़ काटने की कोशिश रहे हैं। उन्होंने वन रक्षक संजय कुमार व वन कर्मी मनोज व विकास को मौके पर भेजा। जैसे ही सभी मौके पर पहुंचे इससे पूर्व ही पेड़ काटने का प्रयास कर रहे युवक वहां से भाग निकले। उनकी तलाश की गई, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। बाद में वन कर्मियों ने युवकों द्वारा काटी गयी टहनियों को कब्जे में लिया। वन क्षेत्राधिकारी मदनपाल का कहना था कि पेड़ काटने की सूचना मिली थी, लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर केवल टहनियां पड़ी थी।