बड़ौत (बागपत)। राष्ट्रीय कवि संगम ने काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें कवियों ने देशभक्ति, हास्य रस और व्यंग्य की रचनाएं पढ़ीं। इस मौके पर कवियों को सम्मानित भी किया गया।
शहर के डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में युवा चेतना काव्य गोष्ठी हुई। इसमें मेरठ से आए डॉ. प्रतीक गुप्ता की रचना ‘मान बांटता हूं, सम्मान बांटता हूं, मैं सच्चा सुंदर टिकाऊ ज्ञान बांटता हूं मैं, मेरी मां ने सिखलाया है, एक हुनर मुझको अपने शब्दों से मुस्कान बांटता हूं मैं’ सुनाकर वाहवाही लूटी। नारायण सुमित्र की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी हुई। इसका शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। सरस्वती वंदना नीतिश राजपूत ने की। मुनीश अक्स, तनुज भारद्वाज, सुशील कुमार सिनौली, डॉ. साधना तोमर, विमल ग्रोवर, इकबाल नादान, तनुज भारद्वाज, नीतिश राजपूत, मुनीश अक्श, अजय तोमर, जगबीर शर्मा, बाबूराम, भूपेंद्र, शीलवर्धन और सत्यम पांडेय मौजूद रहे। संचालन सुशील कुमार एवं विमल ग्रोवर ने किया।