फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मारी, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेड़की गांव के पास से रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

लधवाड़ी गांव निवासी आकाश खेड़की गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। चार फरवरी को वह बाइक से घर लौट रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेड़की गांव के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुघर्टना में आकाश घायल हो गया। चालक रोडवेज बस लेकर भाग निकला। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को कोतवाली पहुंचकर रोडवेज के चालक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें