बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुई 16वीं यूथ नेशनल एथलीट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इसका शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि 19 से 21 फरवरी तक रायपुर छत्तीसगढ़ में 16वीं यूथ नेशनल एथलीट चैंपियनशिप चली। इसमें स्कूल के खिलाड़ी आशीष कुमार पुत्र सोहनवीर निवासी बड़ौत ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर संस्था का नाम जनपद में रोशन किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले आशीष तोमर ने पुणे में हुए खेलों इंडिया में गोल्ड, सीबीएसई नेशनल एथलीट मीट कर्नाटक में स्वर्ण पदक जीता। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि संस्था के खिलाड़ी अलग-अलग चैंपियनशिप मेें अच्छा प्रदर्शन कर संस्था का नाम जनपद में रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ी को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन सर्वेश ने किया।