फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवकों ने किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ धार्मिक कार्यक्रमों से किया। सभी धर्मों की प्रार्थना के साथ ईश्वर का याद किया। जन स्वास्थ्य दिवस मनाया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मुख्य अतिथि रहे। कॉलोनियों में जाकर रुबेला वायरल के बारे में जानकारी दी और इससे बचाव के बारे में बताया। सभी को वैज्ञानिक सोच की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया। नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप ढाका, डॉ. उमलेश रानी, सुशील कुमार, जितेंद्र चौहान, गुरदास का सहयोग रहा।
विज्ञापन


तीसरे दिन किया लिंगानुपात का सर्वेक्षण
बागपत। श्रीराम कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन में चल रहे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन लिंगानुपात पर सर्वेक्षण किया। टीम ने 145 घरों में जाकर सर्वे किया, इसमें 396 पुरुषों पर 338 महिलाएं मिली। कार्यक्रम अधिकारी निरंजन सिंह ने महिलाओं की इस निम्न स्थिति पर चिंता व्यक्त की। बताया कि समाज में स्त्री और पुरुष समाज का अभिन्न हिस्सा है। एक के बिना दूसरा अधूरा है। दूसरे सत्र में शिक्षक और शिक्षा के महत्व पर स्वयंसेवकों ने विचार व्यक्त किए। वाणिज्य प्रवक्ता विजय वर्मा, कविता मानव, रामकिशोर मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण पर हुई गोष्ठी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा स्थित जनता वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में तीसरे दिन पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी की। इसमें छात्रा इफ्ते श्याम ने कहा प्रत्येक को स्वयं पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी करनी चाहिए। दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा वर्मा और निर्मला ने किया। इसमें प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल, डॉ. अल्पना जैन, ममता आर्य, डॉ. बबीता रानी, अनिता सिंह, रेनू शर्मा, सुमन शर्मा, प्रवीण कुमार, संजय सैनी, प्रेमवती, रामकिशोर, अनिल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें