फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने स्वास्थ्य व रक्तदान के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के विभिन्न कॉलेजों के चल रहे रासेयो शिविर में शनिवार को स्वयंसेविकाओं ने स्वास्थ्य, स्वच्छता व रक्तदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जेवी कॉलेज के चतुर्थ इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रहे शिविर के सातवें दिन स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी के निर्देशन मेें ईश वंदना के साथ शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेविकाओं को मतदाता जागरूक अभियान की जानकारी दी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. नीलम राणा, डॉ. अलका रानी, डॉ. निर्मला देवी, डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. उवेंद्र, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. प्रताप चौधरी, नीशु, काजल, नेहा, साक्षी, गुड्डन, दीपा, आरती, शिवानी, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, डॉ. ओमवीर सिंह, राजकुमार आर्य शामिल रहे। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रथम इकाई के बड़ौली रोड पर चल रहे शिविर मेें रविवार को स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन के निर्देशन में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही स्वयंसेविकाओं ने राष्ट्रसेवा व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

उधर बड़ौत कॉलेज ऑफ एजूकेशन बड़ौत का सभा खेड़ी में चल रहे शिविर के छठे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह के निर्देशन मेें स्वयंसेविकाओं ने जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ. बोबिंद्र, अनुराग कौशिक, विकास मलिक, अमित चिकारा, खुशबू, पूजा तोमर, मीनाक्षी, संजीव, शिवदत्त, पारुल, आकाश, विक्रांत आर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें