बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा और श्री प्रमेंद्र मेमोरियल स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप का आयोजन किया। इसमें आसपास के कक्षा आठ तक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति की लिखित और खेल प्रतियोगिता का परिणाम 16 फरवरी को घोषित होगा। बताया कि रविवार को प्रमेंद्र मेमोरियल ओपन रेस का आयोजन भी किया, इसका शुभारंभ सचिव डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गीतांजलि तोमर, डॉ. तरुण तोमर, रामपाल सिंह, प्रदीप शर्मा और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया, इसमें अंडर 19 में तीन किमी और ओपन में पांच किमी रेस का आयोजन हुआ। इसमें अंडर 19 की तीन किमी रेस में रवि प्रथम, सत्यम द्वितीय और लोकेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन पांच किमी दौड़ में सोनू तोमर (फौजी) प्रथम, अक्षय तोमर द्वितीय और बजरंगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सचिव डॉ. मनीष तोमर व डॉ. गीतांजलि तोमर ने सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र और प्रोत्साहन राशि प्रदान की। रामपाल सिंह, अशोक कुमार, संगीता जैन, अनुराधा शर्मा, कोमल, पिंकी, अनीता, रीता मान, सुधा, मोहनीश, नैना गुप्ता, सर्वेश तोमर, प्रेमपाल आदि सभी का भरपूर सहयोग रहा।