खेकड़ा (बागपत)
खेकड़ा नगर के बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से नगरवासी खासे परेशान हैं। नगरवासियों ने एसडीएम से आए दिन नगर के बाजार में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगवाने की मांग की।
खेकड़ा नगर के बाजार में आए दिन वाहनों से जात लगने की समस्या आम बात होकर रह गयी है। मार्गों पर सुबह से शाम तक लगने वाले जाम मे वाहन सवार एवं पैदल चलने वाले लोग जूझते रहते है। जिससे नगरवासी खासे परेशान हैं। नगर के लोग अनेकों बार अधिकारियों से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक जाम की समस्या से निजात नहीं मिली। लोगों ने अधिकारियों से नगर के बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह आठ बजे से शाम आ बजे तक रोक लगाने की मांग भी की थी, लेकिन वह मांग भी पूरी नही हो सकी। इस कारण लोग दिन भर रेलवे रोड, जैन कॉलेज रोड, पाठशाला रोड आदि पर वाहनों से लगने वाले जाम में फंसे रहने से खासे परेशान हैं। नरेश, पुनीत, अनिल, तुषार, देवेंद्र, प्रदीप, सतेंद्र आदि ने एसडीएम पुलकित गर्ग से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। एसडीएम ने जाम की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।