फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

यातायात माह के अंतर्गत स्कूलों में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा और यातायात नियम की सार्थकता विषय पर निबंध, पेंटिंग एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम में यातायात प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में एनएस पब्लिक स्कूल काठा, लक्ष्य पब्लिक स्कूल बागपत, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत, सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत के 90 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम 30 नवंबर को यातायात माह के समापन पर किया जाएगा। बाद में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को भी संबोधित किया। साथ ही यातायात के नियम पालन करने की अपील की। वहीं बड़ौत में यातायात पुलिस ने बस स्टैंड पुलिस चौकी चौराहे पर एनसीसी के 30 कैडेटों को साथ लेकर वाहन चालकों एवं पैदल यात्रियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यातायात पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के विरुद्ध चेकिंग की। 66 वाहनों के चालान किए। 8200 रुपये शमन शुल्क वसूला। राष्ट्रवंदना चौक पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पंप लेट बंटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें