फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास का सर्वे गलत, मनमर्जी कर रही है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोनीपत - गढ़ हाईवे के सर्वे पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया है। मीतली से शुगर मिल के निकट से स्वीकृत हुए बाईपास के लिए कराए गए सर्वे पर लोग आपत्ति उठा रहे हैं। ब्राह्मण पुट्ठी गांव में पंचायत कर इसका विरोध किया। लोगों ने प्रशासन से दोबारा सर्वे कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार मनमर्जी पर उतारू है।
विज्ञापन

एनएचएआई हरियाणा के सोनीपत से गढ़मुक्तेश्वर तक नेशनल हाईवे का निर्माण करेगी, इसका सर्वे लगभग पूरा हो गया है। मीतली गांव और शुगर मिल के पास बाईपास के लिए सर्वे किया। बाईपास का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को ब्राह्मण पुट्ठी गांव में महेश शर्मा के आवास पर कई गांव के ग्रामीणों की पंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा कि बागपत शहर के पास बाईपास रोड का निर्माण अग्रवाल मंडी टटीरी और मीतली के बीच किया जाना प्रस्तावित है। जबकि कंपनी द्वारा बागपत शहर के नजदीक शुगर मिल के पीछे से बाईपास को लिया जा रहा है। इसके बनने से बाघू, संतोषपुर, नौरोजपुर, ब्राह्मण पुट्ठी, गाधी, बिचपड़ी, बुढ़ेड़ा, नंगला, बली, निबाली, ढोढरा, कानौली गांव के ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं होगा। हरेंद्र गुर्जर ने कहा कि बाघू संतोषपुर, नौरोजपर गुर्जर, ब्राह्मण पुट्ठी के मध्य से होकर बाईपास निकाला जाना चाहिए। नीरज पंडित ने कहा कि भाजपा सरकार जबरदस्ती पर उतारू है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को इस बाईपास का निर्माण क्षेत्रवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखकर करना चाहिए। शहर में बाईपास से तीन किमी के बीच रहना चाहिए। इस दौरान रामनिवास शर्मा, बाबूराम गुर्जर, कर्मपाल गुर्जर, सुखबीर शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, रामकिशन, प्रवीण, उमेश, हरेंद्र, अजित पाल, निशांत, मांगे, सोनू आदि रहे।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण सुस्त, कब तक बनेगा
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण की प्रक्रिया कछुआ चाल से चल रही है। अभी तक भूमि समतलीकरण का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। पेड़ों का कटान अधूरा है, बिजली की लाइन को हटाने का कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। सपा नेता सुरेंद्र पंवार का कहना है कि भाजपा नेता बार-बार सड़क का सिर्फ उद्घाटन कर रही है, जबकि धरातल पर हकीकत कुछ दूसरी ही है। जनता सच को समझ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें