फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदली मौसम की चाल, स्मॉग से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्मॉग से जनपद के लोग बेहाल हैं। जिले का एक्यूआई मंगलवार को भी 465 पर रहा। हवा की सेहत खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को राहत जरूर मिली। हवा की रफ्तार सिर्फ एक किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। देर रात बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश होने से मौसम सर्द हो गया। लोगों को उम्मीद है कि अब धुंध से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को मौसम में आर्द्रता अधिक रही। यही वजह है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स में कोई सुधार दर्ज नहीं किया गया। पिछले 24 घंटे के आंकड़े बताते हैं कि एक्यूआई का स्तर एक जगह पर ही टिका हुआ है। हरियाणा के सोनीपत से सटे बागपत की हवा सबसे अधिक खराब है। इसकी वजह हरियाणा में पराली जलाने, दिल्ली और गाजियाबाद का प्रदूषण और बागपत के ईंट भट्ठों को माना जा रहा है। दीवाली के पटाखों ने भी हवा की सेहत खराब की। मौसम विज्ञानियों ने कहा बारिश से हवा की सेहत में सुधार हो सकता है। हवा की रफ्तार बढ़ने से भी स्मॉग से राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


वाहनों का प्रदूषण भी डाल रहा असर
बागपत। डीजल वाहनों से निकलने वाला धुआं भी हवा को खराब कर रहा है। पुराने डीजल वाहनों के प्रदूषण के कारण जिले की हवा खराब हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें