बड़ौत (बागपत)।
शहीद दिवस पर पुलिस हेड क्वार्टर के निर्देश पर नगर में शहीद यूपी पुलिस के कांस्टेबल के परिजनों को पुलिस अधिकारियों ने उनके घर जाकर प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया।
नगर के पट्टी चौधरान निवासी कांस्टेबल रणधीर सिंह राणा 11 दिसंबर 2014 को मुजफ्फरनगर मेेें तैनात थे और वे शहीद हो गए थे। पुलिस हेड क्वार्टर के निर्देश पर रविवार को कोतवाल संजीव कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों ने उनके घर पहुंचकर उनकी पत्नी शशिबाला को प्रशस्त्रि पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उनके बेटे शशांक को पुलिस में नौकरी के लिए आश्वासन दिया, लेकिन उसे अभी तक नौकरी नहीं मिली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से यह बात पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचाने की मांग की। वहीं गुराना रोड निवासी नितिन वर्मा पुत्र यशपाल जो ग्रेटर नोएडा में तैनात थे, पुलिस पार्टी पर हमले के दौरान 6 जून 2015 मेें वे शहीद हो गए थे। यहां भी कोतवाली प्रभारी ने पुलिस कर्मियों के साथ उनके पिता यशपाल व मां सुनीता देवी को प्रशस्त्रि पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। हालांकि यहां नितिन वर्मा के छोटे भाई सचिन वर्मा को पुलिस मेें नौकरी मिल चुकी है, उनकी इच्छा नहीं है।