बागपत। कलक्ट्रेट में बेसिक शिक्षा विभाग से जुटे शिक्षक डीएम से मिले। बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों पर नियुक्ति न कराने का आरोप लगाया। बताया कि करीब 70 जनपदों में शिक्षकों को नियुक्तियां दी जा चुकी है। डीएम ने बीएसए को बुलाकर नियुक्ति के संबंध में शासन को पत्र लिखने के निर्देशित किया।
प्रदेश में 68500 शिक्षकों की भर्तियां की। जिले में 49 शिक्षक नियुक्त होकर आए। इनमें से 14 शिक्षक ऐसे हैं, जिनको नियुक्तियां नहीं दी। काउंसिलिंग के दौरान उक्त शिक्षकों पर दूसरे राज्यों से शिक्षा ग्रहण और दस्तावेज को देखकर रोक लगा दी थी। प्रकरण को बेसिक शिक्षा विभाग इलाहाबाद को ट्रांसफर किया। तब से अब तक उक्त शिक्षक नियुक्तियां पाने के लिए भटक रहे हैं।
बृहस्पतिवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मुलाकात की । कर्मचारियों पर विभिन्न आरोप लगाए और कहा कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बीएसए राजीव रंजन मिश्रा को बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। निर्देशित किया उक्त सभी शिक्षकों को नियुक्तियां देने के लिए शासन को लिखा जाए। वहीं से जो भी आदेश होगा, उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे। इसमें प्रीति त्यागी, प्राची माहेश्वरी, सोनिया, पायल कौशिक, हरेंद्र, राकेश देवी, पूजा, अविनाश, प्रिया, अनुराधा, लोकेश आदि रहे।