फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान में 34 को हुई टीबी की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान के तहत 11 दिन तक चले कार्यक्रम में 1.46 लाख लोगों की जांच में 34 लोगों में टीबी रोग की पुष्टि हुई है, जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार सितंबर से सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान की शुरूआत हुई थी। 15 सितंबर को कार्यक्रम का समापन हो गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार ने बताया कि 11 दिनों के कार्यक्रम में 48 टीमों को लगाया गया था, जिन्होंने घर-घर पहुंचकर टीबी के रोगियों की जांच की। बागपत ब्लॉक के नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी में, बड़ौत के पठान कोट मोहल्ला, गुराना रोड, खेकड़ा ब्लॉक शहरी क्षेत्र, रटौल, बिनौली ब्लॉक में बरनावा और बिनौली क्षेत्र में अभियान चलाया गया था। अभियान में 1.46 लाख लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 34 लोगों में टीबी के रोग की पुष्टि की है, जिनमें 32 का उपचार शुरू हो गया है। वहीं प्रधानमंत्री महत्वाकांक्षी योजना के तहत निश्चय पोर्टल पर सभी रोगियों का रिकॉर्ड अप लोड किया, इनको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

सीबीनेट मशीन से पुराने रोगियों की कराई जांच
बागपत। जिला समन्वयक मनीष पांडेय ने बताया कि टीबी के 40 पुराने रोगियों की जांच सीबीनेट मशीन से की, इनमें तीन को टीबी की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इन रोगियों में 15 वर्ष से नीचे के किशोर और बच्चे भी शामिल है। सीबीनेट मशीन से टीबी के पुराने रोगियों की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें