दोघट (बागपत)।
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसार और कान्हड़ के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाप-बेटा घायल हो गए। उन्हें बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
मुजफ्फरनगर जनपद के कसेरवा गांव निवासी मुरसलीन पुत्र दीन मोहम्मद अपनी मां संजीदा (55) और बेटे फरमान के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत में किसी काम से आया । शनिवार की शाम वे वापस घर लौट रहे थे। जब वे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसार व कान्हड़ के बीच पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में संजीदा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल बाप-बेटे को बड़ौैत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। इस हादसे के बाद बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मृतक महिला के परिजनों को हादसे की सूचना दी। अभी तक परिजन नहीं पहुंचे है। थाने में भी तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।