फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादूगरी के माध्यम से दिया जल संघरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में मैजिक शो का आयोजन हुआ, इसमें जादूगर एनके सम्राट ने जादू के द्वारा जल संरक्षण व पर्यावरण को शुद्ध रखने के करतब दिखाए।
विज्ञापन

बुधवार को जादूगर एनके सम्राट ने बच्चों को रुमाल गायब करना, छोटे रुमाल से बडे़ रुमाल बनाना, कागज जलाकर उससे फूलों की माला बनाना, पेप्सी की बोतल से गुलदस्ता बनाना, खाली थैली से तिरंगा निकालना, बच्चों को दूध पिला कर उनके कान से निकालना, अखबार के कोन बना कर उसमें से दर्जनों गिलास एवं रुपये निकाल कर दिखाया। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को जादू के माध्यम से जल बचाने व पर्यावरण को शुद्ध रखने के करतब दिखाकर शपथ दिलाई। जादूगर ने बताया कि जादू कोई विज्ञान नहीं है बल्कि केवल एक कला और दृष्टि भ्रम है। जादूगर ने बच्चों को वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि तांत्रिकों के चक्कर में कभी नहीं पड़ना चाहिए। तांत्रिक भी विज्ञान की कुछ रासायनिक क्रियाओं का इस्तेमाल करके लोगों को मूर्ख बनाते हैं।
उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने विधार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था किस प्रकार पीड़ित तथा वंचित लोगों के कल्याण के लिए कार्य करती है। संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने जादूगर का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर निदेशक डा. सुनील आर्य, मोनू राणा, ऋषिपाल सिंह, नितिन शर्मा, जितेंद्र आर्य, सुनीता धामा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें