बड़ौत (बागपत)। एक माह से लापता दो समुदाय के युवक-युवती बुधवार को कोर्ट मैरिज करने तहसील पहुंचे तो इसकी भनक हिंदू संगठन व परिजनों को लग गई और वे काफी संख्या मेें तहसील पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही कोर्ट मैरिज किए बिना वहां से भाग निकले।
एक माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से विशेष समुदाय की 25 वर्षीय युवती बड़ौत के दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई थी। युवती के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को हिंदू जागरण मंच व युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं सहित परिजनों को इसकी भनक लगी कि वे तहसील मेें कोर्ट मैरिज करने आए हैं। इस पर कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और उनकी तलाश की, लेकिन वे पहले ही प्रेमी युगल तहसील से बिना कोर्ट मैरिज किए भाग निकले। उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।