आधुनिक खेती कर लाभ कमाएं किसान : खोखर
छपरौली। मुकुंदपुर गांव में जिला स्तरीय कृषि मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि किसान आधुनिक तरीके से खेती कर, लाभ कमाएं। सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। समय-समय पर मिट्टी की जांच कराते रहे।
जूनियर हाईस्कूल मुकुंदपुर में एनएफएसएम योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर सीटू योजना के लिए कृषक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने किसानों को योजनाओं के विषय में बताया। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने किसानों को डीबीडी योजना की जानकारी दी। भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल ने भूमि संरक्षण के विषय में बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ संदीप कुमार चौधरी एवं सुरेंद्र कुमार ने फसलों और एनजीटी के विषय में जानकारी दी। बीमारियों से फसलों को बचाव के टिप्स दिए गए।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजबीर सिंह ने पशुपालन की जानकारी दी। सहेंद्र डबास ने सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। डा. अनिल चौधरी ने कहा कि किसान जानकारी रखें और नई तकनीकों का प्रयोग करें। महेश खोखर, मदन पाल, उदयवीर, रविंद्र राठौड़ा, सुल्तान, बिजेंद्र प्रधान, ब्रजवीर सूप मौजूद रहे।