दोघट में दुकानों पर छापे, डेढ़ किलो पॉलिथीन पकड़ी
दोघट। नगर पंचायत दोघट द्वारा कस्बे में अभियान चलाकर लोगों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। पुलिस को साथ लेकर टीम ने दुकानों पर छापामारी कर पॉलिथीन पकड़ी और इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत दी।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम ने पुलिस बल के साथ कस्बे में दुकानों पर छापेमारी की। कर्मचारियों ने दुकानों से करीब डेढ़ किलो पॉलिथीन जब्त की और 1200 रुपये का जुर्माना वसूला। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि पॉलिथीन का प्रयोग किया तो जुर्माना की राशि बढ़ा दी जाएगी। टीम ने कस्बे में अभियान चलाकर लोगों को पॉलिथीन का इस्तेमान न करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर विनोद कुमार ने बताया कि कस्बे में सख्त आदेश जारी कर दिए गए है कि पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद रहेगा। सरकार ने जो दंड का प्रावधान किया, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, अमित राठी, दीपक कुमार, अंकुर पंवार, राजीव पंवार, अरविंद, आदेश, नीटू, अमरीश, मोहित, रवि आदि रहे।