फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाकियू कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जमा लगा दिया और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने कलक्ट्रेेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को धरने प्रदर्शन के बाद सभी मांगों को लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कलक्ट्रेट के बाहर जाम लगा दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं है। लगातार कृषि के साधनों को महंगा किया जा रहा है। फसल बजट में नहीं आ रही है। उनकी मुख्य मांग बकाया गन्ने का भुगतान, बिजली की बढ़ी दरों को वापस करने, फुंके ट्रांसफार्मर की समस्या का समाधान, बिजली अधिकारियों द्वारा किसानों पर किए गए मुकदमे वापस करने, डीजल-पेट्रोल के बढ़ी दरों पर अंकुश लगाने, जंगली जानवर और आवारा पशुओं से निजात दिलाने, फर्द और आधार की समस्या का मिलों से हल कराने, पुराने ट्रैक्टरों को बंद न करने, स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू कराने आदि प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, हिम्मत सिंह, हरेन्द्र सिंह, उदयवीर, सुरेशपाल, विजयपाल, सुखबीर, वेदपाल, रामनारायण सिंह, ओमबीर सिंह, सोमपाल, अशोक, रमेश, बिजेंद्र, उदयवीर, संजीव, लाला, सुखवीर, लक्ष्मण सिंह, तेजपाल सिंह, रमेश, रोहित, मांगेराम, इंद्र प्रधान, हिम्मत सिंह, सुरेश मुखिया मौजूद रहे।

धरना स्थल पर चढ़ा दी भट्ठी
बागपत। कलक्ट्रेट में धरने के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्थल पर भट्ठी चढ़ा दी। कार्यकर्ताओं ने खाने पीने की व्यवस्था कर दी। वहीं पर हुक्का गुड़गुड़ाते हुए किसानों की समस्या पर मंथन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें