फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने नरेश टिकैत की बहन को दी श्रद्धांजली

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने नरेश टिकैत की बहन को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

दोघट। कस्बे में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की बहन राजबाला के निधन पर शोकसभा हुई, इसमें केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजबाला के पुत्र राजेंद्र चौधरी के आवास पर शोकसभा हुई। प्रात: यज्ञ में लोगों ने आहूतियां प्रदान की। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की बहन राजबाला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, उनकी पत्नी अलका तोमर ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चौधरी राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक अजय कुमार, रामकुमार चेयरमैन, देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, रालोद के शामली जिलाध्यक्ष सत्यवीर पंवार, सुरेश राणा, सुरेश मलिक, सत्यवीर राठी, आनंद छिल्लर, विक्रम राणा, राठी खाप के चौधरी ब्रह्म सिंह राठी, दिल्ली के पालम खाप चौधरी रामकिशन, पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार, बिजेंद्र राणा, देशपाल खोखर, विकास बाछौड़, मनोज प्रधान, धर्मेंद्र राठी, प्रमोद तोमर प्रधान, सतेंद्र तुगाना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, कुलदीप तोमर, रामभरोसे लाल, ओमकार सिंह, संजीव राठी, बिजेंद्र सिंह, मनोज प्रधान, रामनाथ प्रधान, देवेन्द्र प्रधान, गौरव राठी, आनन्द छिल्लर आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें