किसान के बेटों को भी मिले दुर्घटना बीमा योजना का लाभ
बागपत। बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसान दुर्घटना बीमा की विसंगतियों को दूर किए जाने की मांग रखी है। चमरावल रोड के निर्माण और बागपत चीनी मिल का विस्तारीकरण किए जाने की मांग की गई।
भाजपा विधायक ने बताया कि लखनऊ में मुलाकात के दौरान उन्होंने जिले की समस्याओं को रखा। किसान दुर्घटना बीमा योजना की विसंगति यह है कि अगर किसान के बेटे की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो बीमा कंपनी जमीन के प्रमाणपत्र नाम नहीं होने के कारण लाभ नहीं देती। जबकि संतान के नाम जमीन उसी स्थिति में जाती है, जब उसके पिता का निधन हो जाता है। ऐसे में इस योजना की विसंगति को दूर कर बीमा कंपनियों को यह निर्देश दिए जाने चाहिए कि किसान के बेटे के निधन के बाद उन्हें भी किसान मानते हुए लाभ दिया जाना चाहिए। बागपत चमरावल रोड का चौड़ीकरण के लिए अतिरिक्त बजट, बागपत चीनी मिल की क्षमता वृद्धि, जिला मुख्यालय पर बस अड्डा और झूंडपुर में हिंडन नदी पर पुल का निर्माण किए जाने की मांग रखी।