छपरौली (बागपत)। नगर पंचायत में प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामान रखकर देने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रभारी ईओ एवं एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 10 दुकानदारों से पॉलिथीन में सामान रखकर देने पर चालान किया। उनसे 3200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
एसडीएम ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक कस्बे से पॉलिथीन पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती है। व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन का इस्तेमाल किया गया तो व्यापारियों का चालान होगा और जुर्माना वसूला जाएगा। पॉलिथीन मानव जीवन के लिए अभिशाप बनती जा रही है। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है। पर्यावरण की शुद्धि के लिए प्रशासन ने इस पर प्रतिबंध लगाया है। लिपिक तेहजुबद्व विशाल कुमार, सचिन, नरेश, सुधीर, अनुज, रविंद्र, ऋषिपाल आदि का सहयोग रहा।