फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत-बिनौली ब्लॉक की 47 ग्राम पंचायतों में 28 लाख का गोलमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोशल ऑडिट की टीमों को बिनौली और बड़ौत ब्लॉक में दो वर्ष पुराने और चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा के कार्यों में गोलमाल मिला है। दोनों ब्लॉक की 43 ग्राम पंचायतों में 27.63 लाख की गड़बड़ी सामने आई है। साल 2018-19 में अब तक चार ग्राम पंचायत में 36 हजार रुपये का घपला मिला। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि ऑडिट में मामला सामने आते ही स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सोशल ऑडिट में बड़ौत और बिनौली ब्लॉक के 47 गांवों में वर्ष 2016-17 और वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुए विकास कार्यों में ऑडिटरों ने करीब 28 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ी । ग्राम पंचायतों में पानी निकासी के लिए ह्यूम पाइप लगाए थे, तो कहीं तालाब की सफाई और खुदाई कराई । ये सभी कार्य मनरेगा योजना के तहत हुए। इन पर करोड़ों रुपये प्रशासन ने खर्च किए लेकिन इसमें सांठगांठ मिली है। वर्तमान वर्ष में भी गड़बड़ी पकड़ी। ऑडिटरों ने चार ग्राम पंचायतों में करीब 36 हजार और वर्ष 2016-17 में 43 पंचायत में 2763617 जांच में यह घोटाला पकड़ा है।
टीम के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कार्यों के दस्तावेज नहीं दिखा गए हैं। टीम ने अपनी रिपोर्ट डीडीओ को सौंप दी है। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि गड़बड़ी लग रही है। इसका निस्तारण तभी होगा जब गांवों में खुली बैठक होगी। वहीं भी संबंधित अधिकारियों से रिकवरी कराई जाएगी। इस संबंध में ग्राम सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद ही कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन


पहले भी हुई गड़बड़ी
बागपत। मनरेगा के तहत गांवों में हुए विकास कार्यों में इससे पहले भी गड़बड़ी पकड़ी गई। इसका खुलासा पूर्व की जांच में हो चुका है। इस संबंध में एपीओ पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। जिसके खिलाफ थाने में मुकदमा तक दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें