फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की रजिस्ट्रेशन पर्ची लगाई जा रही वर्ष 2017 की मोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली पर्चियों पर आज भी वर्ष 2017 की मोहर लगाकर दी जा रही है। ैयह गड़बड़ी राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के पदाधिकारियों ने पकड़ी है। इसको लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के नेता प्रशांत बामनौली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की कि जिला अस्पताल में मरीजों को बरगलाया जा रहा है। मरीज पंजीकरण के लिए दी जाने वाली पर्चियों पर वर्ष 2017 की मोहर लगाई जा रही है। उन्होंने मौके पर जाकर अपना पंजीकरण कराया तो उसमें सूचना सही मिली। उनकी पर्ची पर वर्ष 2017 की मोहर लगी हुई थी। जुलाई माह तो सही था, लेकिन वर्ष ही गलत था। इसको लेकर उन्होंने वहां हंगामा किया। जिला अस्पताल प्रशासन को इससे अवगत कराया। बताया कि यह बड़ी गड़बड़ी है। इससे मरीजों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने चौधरी अजित सिंह को भी इससे अवगत कराया। इससे छात्र सभा बर्दाश्त नहीं करेगा। उनके साथ जिलाध्यक्ष अभिलाष तोमर, अश्वनी, मोहित, विनीत, गुल बहार, शुभम आदि रहे। उधर सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा कर्मचारियों से गलती से मोहर लग गई होगी। उनका ध्यान नहीं गया। इसको जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें