फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोग नहीं चाहते मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर हो

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गोठरा गांव में टावर को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। दूसरे पक्ष के लोगों ने डीएम को शिकायत कर आरोप लगाया कि कुछ लोग नहीं चाहते ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिले। सिग्नल न आने से हर कोई परेशान है। डीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को गोठरा गांव के कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोग मोबाइल टावर लगाने का विरोध कर रहे हैं जोकि गलत है। इसके लगने से ग्रामीणों को ही लाभ पहुंचेगा। कम नेटवर्क की समस्या दूर हो जाएगी। ग्रामीणों की समस्या को दूर करने के लिए गांव में टावर लगवाया जा रहा है, ताकि हर व्यक्ति के मोबाइल में सिग्नल आ सकें। वो लोग इसका विरोध कर रहे है उनके घरों में टावर नहीं लगा सका है। क्योंकि उनके यहां टावर लगने का प्रार्थना पत्र निरस्त हो गया था। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए टावर को निर्माण को शुरू करवाने की मांग की। इसमें देवदत्त बंसल, धर्मपाल सिंह, रोहताश, ललित, बबली, बले, पप्पू, सुबोध कुमार, लालू, दले, लल्लू, प्रेम सिंह, चंद्रो, प्रीति, पिंकी, संगीता, सुनीता, कमलेश, रती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें