22 जुलाई को पंचायत, आरपार की होगी लड़ाई
दोघट। कस्बा टीकरी में सीएचसी को शुरू करवाने के लिए चल रहा धरना 46वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि आने वाली 22 जुलाई को होने वाली महापंचायत में क्षेत्र के गणमान्य लोग आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। इसके लिए जनसंपर्क किया जा रहा है।
शक्रवार को दोघट, पुसार, मांगरौली, निरपुड़ा, चित्तमखेड़ी, काहन्ड़, आदमपुर, इदरीशपुर, भगवानपुर, नांगल, गांगनौली, माजरा, सूजती, असारा, भनेड़ा, कमरूद्दीननगर, परासौली, दुर्गनपुर खेड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। दोपहर बाद प्रतिदिन की तरह रामायण पाठ किया गया। धरना पर मास्टर महेन्द्र सिंह राठी, शिवकुमार राठी, अमरजीत राठी, प्रमोद राठी, रमेश भगत, चौधरी सुखबीर सिंह, राममेहर शर्मा, सेवाराम जाटव, राजा राठी, कौशल कश्यप, रविन्द्र कुमार, मेहंदी हसन, सुभाष, पवन सिंह, सोना राठी, गुड्डू, वंश, छोटू, सचिन कुमार, यशवीर सिंह, वसीम, मोमीन, बादल राठी, रगबीरी देवी, रतिकोर देवी, पूजा, चमनी, बाला, लीला, भावना आदि उपस्थित रहे।