खेकड़ा (बागपत)। राजकीय आईटीआई में आयोजित कौशल विकास परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया। केंद्र पर हुई कौशल विकास परीक्षा में विभिन्न ट्रेड के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आरएसी के छात्र शाहनवाज पुत्र मोहम्मद मईनूद्दीन अंसारी ने स्टेट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आईटीआई केंद्र में सम्मान समारोह में उसे सीडीओ पीसी जायसवाल ने सम्मानित किया। इस दौरान दिनेश कुमार, देवेंद्र, नईमूद्दीन अंसारी, रविंद्र सिंह, हनीफ सैफी, कपिल, सौरभ यादव, हर्ष, सुमित मौजूद रहे।
नगर पालिका में हुआ साक्षात्कार
बागपत। नगर पालिका परिषद कार्यालय में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार योजना के लिए साक्षात्कार लिया गया। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि शहरी कुशल एवं अकुशल युवकों को रोजगार के लिए दो लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए दर्जनों युवकों का साक्षात्कार लिया गया।