बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज में शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शनिवार को बीएसएम टीम शामली और शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, इसमें शाहमल क्रिकेट एकेडमी की टीम विजयी रही।
मैच का शुभारंभ कोच प्रतीक तोमर ने किया। शहीद शाहमल एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 35 ओवर मेें पांच विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। इसमें सौरभ चौहान ने नाबाद 87 रन बनाए, जबकि प्रशांत मलिक ने 42, आदित्य पंवार ने 28, ओजस्वी भारद्वाज ने 22 व जीशान ने 18 रन का योगदान दिया। बीएसएम की तरफ से सोहेल ने तीन, विराट और वीशू ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसएम की टीम 123 रन पर ही सिमट गई, इसमेें वैभव ने 43, सोहेल ने 31 और शाकिब ने 10 रन बनाए। शाहमल के गेंदबाज हर्ष ने 5, ओजस्वी ने 2, निखिल व यश ने 1-1 विकेट लिए। हर्ष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आर्यन और सत्यम ने मैच में एंपायर व अक्षित ने स्कोरिंग की। इस में नगेंद्र, प्रतीक तोमर, दीपक शर्मा शामिल रहे। कोच प्रतीक तोमर ने विजेता टीम को सम्मानित किया।