फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन परिवहन रुकवाया, रास्ते में खुदवा दिए गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोनीपत की गढ़ मिर्कपुर चौकी की बगल से किए जा रहे खनन परिवहन को रुकवा दिया गया। सोनीपत प्रशासन ने सख्ती करते हुए गौरीपुर के खनन प्वाइंट तक जाने वाले रास्ते में जगह-जगह गड्ढे खुदवा दिए हैं। इसके अलावा अन्य प्वाइंट पर भी नाकेबंदी कर दी।
विज्ञापन

बागपत के गौरीपुर में खनन प्वाइंट के वाहन यमुना पुल के नीचे से हरियाणा के सोनीपत की गढ़ मिर्कपुर चौकी के निकट से बने रास्ते से निकाले जा रहे थे। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अवैध तरीके से किए जा रहे खनन परिवहन पर सोनीपत प्रशासन और पुलिस ने सख्ती दिखाई। शनिवार सुबह यहां से गौरीपुर जा रहे ट्रकों को रुकवा दिया। यही नहीं अवैध परिवहन को रोकने के लिए मार्ग पर तीन से अधिक जगहों पर गहरे-गहरे गड्ढे खुदवा दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह यहां से वाहनों का आवागमन न हो सकें। दोपहर के समय यहां पहुंचने के लिए ट्रकों की लाइन भी लग गई, लेकिन गड्ढों की वजह से वाहन वापस लौट गए।


आज से खनन बंद, प्रशासन करेगा निगरानी
बागपत। रविवार से जिले में अगले तीन माह के लिए खनन बंद रहेगा। स्वीकृत पट्टों पर भी जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में खनन नहीं किया जा सकता है। एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि खनन कंपनियों को प्रशासन की ओर से नोटिस भेज दिए हैं। नियमों की अवहेलना कर अगर खनन की कोशिश की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विवादों में घिरा रहा खनन का पहला चरण
बागपत। स्वीकृत पट्टों पर खनन का पहला चरण विवादों में घिरा रहा। गौरीपुर में गोलियां चली, कई लोग जेल गए। सांकरौद में ग्रामीणों ने हंगामा किया। सुभानपुर में यमुना में नाव उतारने की प्रशासन से शिकायत की गई। बदरखा में अवैध खनन का आरोप लगा। ग्रामीण लामबंद रहे। सोनीपत के पबनेरा में स्वीकृत पट्टे पर खनन कर रहे लोगों पर कोताना में भी खनन करने का आरोप लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें