दोघट (बागपत)। टीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चलवाने के लिए चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। दो दिन से प्रमोद राठी निर्जल उपवास पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध तक नहीं रहे हैं, इससे लोगों में आक्रोश है।
धरने पर बैठे लोगों ने कहा प्रदेश सरकार टीकरी क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। टीकरी निवासी प्रमोद राठी शुक्रवार से दो दिवसीय उपवास पर हैं। उन्होंने न ही कुछ खाया है और न कुछ पिया है। आंदोलनरत लोगों ने चेतावनी दी यदि जल्द से जल्द प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सीएचसी को चालू कराएं, वरना क्षेत्र के लोग बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। रविवार को आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। धरने में मास्टर महेंद्र सिंह राठी, शिवकुमार राठी, प्रमोद राठी, सौरव शाका, विनोद राठी, विकास राठी, रमेश भगत, अमरजीत राठी, गुड्डू आर्य, राधेश्याम रुहेला, बिजेंद्र, सोनू, शिवांशु, रहीसु, बेगराज, आनन्द प्रकाश, राजबहादुर, अनुज, विजय, आबिद, सुशीला, पदमो देवी, मंजू, फतिजा, रिहाना, फातिमा, संगीता आदि मौजूद रहे।