फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में तालीमी सत्र व दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ईद की छुट्टियां खत्म होने के बाद मदरसों का तालीमी सत्र भी शुरू हो गया है। छात्रों की संख्या बढ़ने से मदरसों की रौनक बढ़ने लगी है। नूरिया के मोहतमिम और मरकजी मस्जिद के इमाम मौलाना आरिफ उल हक के मुताबिक तालिब-ए-इल्म की आमद शुरू हो गई हैं। मदरसा अरबिया नूरिया में जो छात्र पहले आएंगे, उन्हीं के दाखिले किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बाद बच्चों के टेस्ट होंगे, उसमें जो छात्र पास होंगे उनके दाखिले किए जाएंगे। दाखिले नर्सरी से पांचवीं तक और क़ुरान शरीफ के हिफ़्ज करने से लेकर मौलवीयत के फाइनल साल तक के लिए होंगे। उन्होंने कहा ज्यादातर मदारिस में दीनी तालीम के साथ जदीद उलूम की तालीम भी दी जा रही है और खुसूसी तौर पर कंप्यूटर भी सिखाया जा रहा है। यहां उर्दू, अरबी, फारसी के साथ जदीद तालीम हिंदी, अंग्रेजी, साइंस और गणित की पढ़ाई भी कराई जाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें