फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने विक्की में टक्कर मारी, एक मरा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के नजदीक टीवीएस विक्की पर टीकरी कस्बे से बागपत जा रहे तीन युवकों को बड़ौत की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे विक्की पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए। दुघर्टना केे बाद कार मेें सवार लोग भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में मृतक के भाई ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
मृतक फुरकान उर्फ गुल्ली पुत्र बासे उम्र 28 साल टीकरी कस्बे का रहने वाला है और वह फेरी पर कपड़ा बेचने का काम करता है। जबकि घायलों में विकास पुत्र जमुना दास, सोनू उर्फ मुस्तफा पुत्र जमील टीकरी शामिल है। फुरकान अपने दोनों साथियों के साथ टीवीएस विक्की से टीकरी कस्बे से बागपत विकलांग प्रमाण पत्र बनाने जा रहा था, जब वे बिजरौल गांव के नजदीक पहुंचे तो कार आई- 20 ने उन्हें टक्कर मार दी और वे गंभीर घायल हो गए। इसके बाद कार सड़क के किनारे खाई मेें पलट गई और कार मेें सवार लोग वहां से भाग गए। राहगीर तीनों घायलों को लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां के चिकित्सकों ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया। जबकि विकास और सोनू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। मृतक के भाई शहजाद ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रो रहे थे
बड़ौत। फुरकान की मौत की सूचना पर उसकी पत्नी शाहिसता अपने परिवार की महिलाओं के साथ सीएचसी पर पहुंचे। मृतक के दो बच्चे भी हैं।

हेलमेट नहीं पहने हुए थे
बड़ौत। टीवीएस विक्की पर सवार कोई भी युवक हेलमेट पहले हुए नहीं था, जबकि यातायात विभाग द्वारा आए दिन प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यदि फुरकान हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें