बागपत। ग्रामीण डाक सेवकों ने पोस्ट ऑफिस में मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी। उनकी मांगों में सातवें वेतन आयोग, कमलेश चंद कमेटी की रिपोर्ट लागू करने, खाली रिक्तियों का भरने की मांग शामिल हैं। इस दौरान सुभाष चंद चौहान, नीरज शर्मा, दीपक कुमार, वीरेंद्र पाल, चिरंजी लाल, राजेंद्र, रामपाल सिंह, जयपाल सिंह, यूसुफ अली, राजेश शर्मा, सत्यपाल, मुकेश, प्रमोद, राकेश शर्मा आदि रहे।
बड़ौत में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर मुख्य डाकघर पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
मंगलवार को मंडल सचिव बिजेंद्र तोमर के नेतृत्व मेें डाक सेवक मुख्य डाकघर पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे गए। उन्होंने बताया कि पिछले साल अगस्त मेें हड़ताल समाप्ति के दौरान यूनियन नेताओं के बीच लिखित समझौता हुआ था। लेकिन नौ माह बीतने के बावजूद पे कमीशन का लाभ नहीं मिला। इस कारण ग्रामीण डाक सेवकों के मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की शिक्षा व्यवस्था नहीं हो पा रही है। धरने के दौरान दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार की मनमानी से ग्रामीण डाक सेवक डरने वाले नही है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, हम पीछे नहीं हटेंगे। सरकार को हमारी मांग पूरी करनी होगी। ग्रामीण डाक सेवक भुखमरी के कगार पर हैं। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की डाक सेवा चरमरा गई है। बताया कि यदि मांग नहीं मांगी गई तो 2019 में मोदी सरकार का जमकर विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर मनेंद्र सैनी, जितेंद्र सिंह, विक्रम, ओमपाल सिंह, राजकुमार, सत्यवीर, सतेंद्र, यादव सिंह, ब्रहम सिंह, अमरीश त्यागी, सोहनवीर शामिल रहे।