बड़ौत (बागपत)।
पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम दास ने कहा कि संगठन व्यापारियों का उत्पीड़न सहन नहीं करेगा।
शनिवार को उप्र के संगठन मंत्री नवीन जैन बब्बल के आवास पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में घनश्याम दास ने बताया कि 21 मई को प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन लखनऊ में होगा, इसमेें पूरे प्रदेश के व्यापारी 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीएम को सौंपेंगे। उन्होंने मांग की कि व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन हो और 60 वर्ष के व्यापारी पर पेंशन लागू हो। व्यापारियों के स्टाफ, कर्मचारी और नौकर के बीमा की जिम्मेदारी सरकार की हो। व्यापारी जीवन दुघर्टना की राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख की जाए और बढ़ी विद्युत दरों को वापस लिया जाए।
इस अवसर पर नवीन जैन बब्बल ने आह्वान किया कि लखनऊ में होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में 20 मई को एकत्र होकर बस से लखनऊ के लिए रवाना हो। इसकी अध्यक्षता प्रमोद पालीवाल ने की। संचालन नवीन जैन बबल ने किया। इसमें मनोज जैन, शील चंद जैन, जुगल किशोर गर्ग, राज कुमार, करण सिंह, संदीप गर्ग, टीटू प्रधान, सोनू जैन, अनिल जैन, शरद जैन, अरविंद, डॉ. अजय तोमर, सतीश जैन ठेकेदार, सौरभ जैन, दिनेश जैन, कपिल भारद्वाज आदि शामिल रहे।