फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव की समस्या को लेकर ब्लाक पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जल भराव की समस्या से क्षुब्ध बावली गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लाक पर प्रधान प्रतिनिधि ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा गांव मेें पिछले कई साल से ग्रामीण जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। जलनिकासी के लिए गांव में नाले भी बनवाएं जा चुके हैं, लेकिन तालाब पर हुए अवैध अतिक्रमण के चलते यह समस्या भयकर रूप ले रही है। हाल ही में गांव के एक अन्य व्यक्ति ने तालाब के बीचो-बीचों अवैध कब्जा कर मकान बना दिया है। प्रधान प्रतिनिधि ओमवीर सिंह ने कहा पिछले कई माह से अवैध निर्माण करने की लगातार ब्लाक अधिकारियों को शिकायत की जा रही है, लेकिन न तो गांव मेें जेई आता है और न ही तालाब खुदाई का स्टीमेट बनाया जा रहा है, जबकि पंचायत खाते में लाखों रुपये तालाब खुदाई के लिए आया हुआ है, लेकिन जेई के न आने व स्टीमेंट न बनने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। सूचना पर पहुंचे बीडीओ प्रेमचंद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव मेें टीम भेजकर तालाब की खुदाई और सफाई का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसमें मनोज, अमित, कुलदीप, विपिन, ओमवीर, देशपाल, प्रवेश, सुमन, अरुण, गौरव, गोविंद आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें