फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड दिवस पर बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल मेें प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने रेड दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। हंस कुमार जैन ने बच्चों को लाल रंग के गुब्बारे बांटे। लाल रंग का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि लाल रंग उष्मा, ऊर्जा एवं रक्त से जुड़ा है। साथ ही भावनाएं भी रक्त से जुड़ी हैं, जैसे क्रोध, आवेश व प्रेम। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने कहा कि लाल सूर्य न केवल देखने ओढ़ने मेें अच्छा लगता है, बल्कि भावनाओं की अभिव्यक्ति करता है। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। संचालन कोर्डिनेटर रूपाली सैनी व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। मेधावियों को चेयरमैन ने सम्मानित किया। इसमें मंजिता, इशिका, पूजा गोयल, तृप्ता गुप्ता, कविता, राधा, नूपुर, अदिति, तपस्या आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन


मौखिक परीक्षा चार मई को
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. धर्मेेंद्र कुमार ने बताया कि एमए अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष के व्यक्ति छात्रों की मौखिक परीक्षा चार मई को होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें