फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाही के लिए नहीं पहुंचा एसआई, कोर्ट ने दिए वेतन रोकने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला कारागार में बंद परमवीर तुगाना के भाई नीटू उर्फ रविंद्र की हत्या के मामले में गवाही पर नहीं आने के कारण अदालत ने मुजफ्फरनगर के भोपा थानाध्यक्ष विजय कुमार के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। वारदात के वक्त विजय कुमार बड़ौत कोतवाली में तैनात थे। प्रकरण में अन्य गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

चार साल पहले बड़ौत कोतवाली के ट्यौढ़ी गांव में भट्ठा कारोबार के झगड़े में परमवीर तुगाना के भाई नीटू की हत्या कर दी गई थी। ट्यौढ़ी निवासी नितिन शर्मा, नंद किशोर, हरि किशोर, हरपाल को नामजद कराया था। प्रकरण की सुनवाई एडीजे स्पेशल मनु कालिया की कोर्ट में चल रही है। बड़ौत कोतवाली के तत्कालीन एसआई विजय कुमार इन दिनों मुजफ्फरनगर में भोपा थानाध्यक्ष हैं। वह कोर्ट में गवाही के लिए नहीं पहुंचे। अदालत ने गैर जमानत वारंट जारी किए, लेकिन इसके बाद भी कोर्ट नहीं आए। अदालत ने उनका वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें