फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों का भैसाली डिपो के चालकों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत - मेरठ मार्ग पर चलने वाली भैसाली डिपो के चालकों के खिलाफ शनिवार को बिनौली बस स्टैंड पर एकत्र होकर यात्रियों ने प्रदर्शन किया और चालकों पर बस चलाते समय मोबाइल पर बातचीत करने का आरोप लगाया और रोडवेज के अधिकारियों से हस्तक्षेप कर जांच कराकर दोषी चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को काफी संख्या मेें यात्री समाजसेवी मोहित तोमर के नेतृत्व मेें एकत्र होकर प्रदर्शन किया। यात्रियों ने कहा बड़ौत-मेरठ मार्ग पर चलने वाली भैसाली डिपो के बेलगाम बस चालक अंधाधुंध बसों को दौड़ाते हैं। इस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने कहा चालक के बस चलाते समय मोबाइल पर बातचीत करना कानून अपराध है, लेकिन इसके बावजूद इस मार्ग पर चलने वाली अधिकांश बसों के चालक ड्राइविंग के दौरान बातचीत में व्यस्त रहते हैं। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी आरोपी चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। मोहित तोमर ने मामले मेें जल्द कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। दूसरी तरफ एआरएम भैसाली डिपो अनिल अग्रवाल ने कहा यदि ऐसा है तो जांच कर कठोर कार्रवाई होगी। इनमें अनिल, सुधीर, पंकज, नीरज, प्रवेंद्र, दीपक, वंश, प्रमोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें