फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इस बार पूरा होगा सिंचाई मंत्री का वायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पिछले 40 साल से सिंचाई मंत्री चौगामा नहर का नाम बदलने एवं उद्घाटन करने का ही काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक नहर का निर्माण पूरा नहीं करा पाए है। शनिवार को भड़ल गांव में सिंचाई मंत्री चौगामा नहर को रेगुलर करने की बात कहकर चले गए। देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस बार नहर के दिन बदलेंगे।
विज्ञापन

चौगामा नहर का उद्घाटन 40 साल पहले तत्कालीन प्रदेश के सिंचाई मंत्री ठाकुर बलबीर सिंह ने किया । उस समय नहर का नाम हिंडन-कृष्णी दोआब खरीफ नहर परियोजना था। इसके बाद 1985 में तत्कालीन प्रदेश के सिंचाई मंत्री वीर बहादुर सिंह दाहा में आए। उन्होंने इसका नाम हिंडन-कृष्णी चौगामा नहर कर दिया। इसके बाद 2004 में प्रदेश की तत्कालीन सिंचाई मंत्री अनुराधा ने दाहा में नहर का उद्घाटन कर दिया और इसका नाम चौधरी चरण सिंह खरीफ नहर परियोजना कर दिया। पिछले 40 साल में चार सिंचाई मंत्री आ चुके हैं, लेकिन आज तक नाम बदलने एवं उद्घाटन करने के अलावा कई कार्य नहीं हुआ है। विगत शनिवार को भड़ल गांव में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सैनी ने वादा किया कि चौगामा नहर को रेगुलर बनाया जाएगा। क्षेत्र के किसान इस वादे को भी हवाई मान रहे हैं।
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता केके जैन ने बताया कि शीघ्र ही चौगामा नहर में कुलाबा लगाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। मानक के अनुसार सभी को पानी मिलेगा। खेतों में नाली बनाने का काम किया जाएगा। सभी किसानों को रोस्टर से पानी दिया जाएगा। नहर में जहां-जहां गेप है, उसको पूरा कराने का काम किया जाएगा। उनका प्रयास है कि चौगामा नहर को 300 क्यूसेक पानी रेगुलर देने की व्यवस्था की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें