बड़ौत (बागपत)।
हिंदू नववर्ष पर हिंदू युवा वाहिनी और आरएसएस (स्वयं सेवक संघ) के कार्यकर्ताओं ने पथ संचालन और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने होली खेलकर खुशी मनाई और प्रसाद बांटा। हिंदू युवा वाहिनी ने पौधरोपण किया।
कोताना रोड पर स्थित कश्यप मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन के नेतृत्व में हिंदू नववर्ष पर गुलाल से होली खेली और मिठाई बांटकर संपूर्ण राष्ट्र को हिंदू नववर्ष की शुभकामना दी। इसके बाद समक्ष हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर के गुराना रोड पर जगह-जगह पौध रोपण किया। ताकि बड़ौत नगर को प्रदूषण से मुक्त किया जा सके। नितिन चौधरी ने कहा कि जिले की समस्त सड़के टूटी है, इसकी तरफ जिला प्रशासन ध्यान दें। इसके बाद जिला ब्लॉक प्रभारी दीपक ने कहा हर भारतीय हिंदू नववर्ष मनाना चाहिए और इसका सभी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। युवा जिला उपाध्यक्ष अमित लौहड्डा ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इसमें उमेश कुमार, दीपक शर्मा, विजय कुमार एडवोकेट, मिंकू शर्मा, अमित कुमार, सुशील, दीपक आदि का सहयोग रहा।
वहीं आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन किया । जो आवास विकास कॉलोनी, गुराना रो़ड से निकाला। इसका समापन नगर पालिका परिषद में हुआ। दूसरी ओर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली रोड स्थित पीएन शर्मा पार्क पर हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में हलवा का प्रसाद बांटा और चंदन के टीके लगाया। इसमें जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री, युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली, युवा महामंत्री अंकित बड़ौली, कार्यकर्ता सचिन वत्स, किशोर चौहान, राहुल, अमित मिश्रा, प्रवेश, कपिल पूनिया आदि का सहयोग रहा।
हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर आर्य समाज, मधुबन ने सत्संग और यज्ञ का आयोजन हरपाल सिंह पंवार के आवास पर किया। यज्ञ में सभी ने नव वर्ष मंगल की कामना के साथ आहुतियां दी। इस मौके पर समाज के अशोक आर्य ने विचार रखे। इसमें अमन सिंह, सोमपाल सिंह तोमर, सुशील चौधरी, सतपाल राठी, आजाद सिंह, महेंद्र सिंह, प्रशांत, महेंद्र पाल, सतेंद्र, संतोष, राम दुलारी, वीरमति, मेघा, दीपा, भोर कली, उषा, डोली आदि रहे।