बागपत। विधायक योगेश धामा ने दस स्थानों पर निधि से विकास कार्यों के लिए परियोजना निदेशक को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कार्य के अनुसार ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण कर जल्द विभाग को स्टीमेट देने के निर्देश दिए हैं।
बागपत विधानसभा क्षेत्र विधायक योगेश धामा ने सरस्वती शिशु मंदिर में दो कक्ष का निर्माण, बसी में कश्यप और अहैड़ा में हरिजन चौपाल, ढिकौली में सामुदायिक केंद्र और श्मशान घाट, टटीरी में बाल्मीकि चौपाल, एसपीआरसी कॉलेज में दो कक्ष, मुबारिकपुर में माइनलर पर पुलिया, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खेकड़ा तक पक्की सड़क और एमजीएम कॉलेज के पुस्तकालय में इंटर लॉकिंग टाईल्स का निर्माण कराया का प्रस्ताव भेजा है। परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अधिकारी को निरीक्षण करने के बाद इस्टीमेट बनाकर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीडी ने कहा कि इस्टीमेट के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि भूमि निर्विवादित हो और विधिक रूप से उपलब्ध हो, ताकि बाद में विवाद की स्थिति न बने और कार्य न रुके। पुलिया निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जाए। उन्होंने जल्द इसका इस्टीमेट तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।