मुख्य शिकायत केंद्र पर प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। मीटरों में फाल्ट बताकर चेकिंग के नाम पर कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली के विरोध में रविवार को उपभोक्ताओं ने मुख्य शिकायत केन्द्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी विद्युत कर्मियों से नोकझोंक हुई। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उन्होंने बिजली चोरी रोकने के लिए चलाया जा रहा अभियान विभाग की बजाय कर्मचारियों के लिए फायदे मद साबित हो रहा है। बिजली चोरी की चेकिंग में लगे पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता और प्राइवेट कर्मचारी इस गोरखधंधे को फलीभूत करने में लगे हैं। उन्होंने मीटरों में चेकिंग के नाम पर फाल्ट बताकर मुख्य शिकायत केन्द्र और एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कर्मचारी लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा चेकिंग के नाम बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर कुछ को तो पैसे लेकर मौके पर ही दौड़ दिया जाता है और बाद में मीटर खराब होने की एप्लीकेशन देकर मीटर बदलवा देते हैं। उन्होंने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। जेई टाऊन इंद्र पाल ने उन्हें प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जेई इंद्रपाल ने कहा शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में बबलू, सोनू, अशोक, सचिन, राजेश, सुरेंद्र, प्रमोद, नीरज, गौरव, संजीव, रवि आदि रहे।